दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

Edited By Updated: 30 Jun, 2022 10:51 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में बुधवार को लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान थे और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले बताया था कि मानसून के बृहस्पतिवार या शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार या शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों जैसे ईस्ट ऑफ कैलाश, उत्तर-पश्चिम में बुराड़ी, पूर्वी दिल्ली में शाहदरा, पटपड़गंज और मध्य दिल्ली में आईटीओ क्रॉसिंग तथा इंडिया गेट आदि में बारिश हुई।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!