कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ अपनी पार्टी का विलय करेंगे : भाजपा नेता का दावा

Edited By Updated: 02 Jul, 2022 12:53 PM

pti state story

चंडीगढ़, दो जुलाई (भाषा) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लदंन से लौटने के बाद अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर सकते हैं। भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने शनिवार को यह दावा किया।

चंडीगढ़, दो जुलाई (भाषा) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लदंन से लौटने के बाद अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर सकते हैं। भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने शनिवार को यह दावा किया।

अमरिंदर रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद लंदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके दल के विलय के संबंध में भाजपा ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन पार्टी की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता ग्रेवाल ने शनिवार को दावा किया कि इस संबंध में फैसला कर लिया गया है।

ग्रेवाल ने कहा कि लंदन जाने से पहले अमरिंदर ने भाजपा के साथ अपनी पार्टी के विलय का इरादा जाहिर किया था। उन्होंने कहा कि अमरिंदर लंदन से लौटने के बाद भाजपा में पीएलसी के विलय की घोषणा करेंगे।

दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर ने पिछले साल मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी और पीएलसी का गठन किया था।
पीएलसी ने साल 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में लड़ा था। बहरहाल, पीएलसी का कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका था। अमरिंदर खुद पटियाला शहरी सीट से चुनाव हार गए थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!