पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया

Edited By PTI News Agency,Updated: 14 Jul, 2022 09:38 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के मामले में 45 लोगों के खिलाफ एक अदालत में बृहस्पतिवार को आरोप पत्र दाखिल किया। एजेंसी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के मामले में 45 लोगों के खिलाफ एक अदालत में बृहस्पतिवार को आरोप पत्र दाखिल किया। एजेंसी ने यह जानकारी दी।

अभियोजन ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज/वायरल वीडियो के आधार पर 37 आरोपियों में से 20 को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपियों की पहचान करने में प्रौद्योगिकी की मदद ली गई।
अभियोजन ने कहा कि उसने 34 वायरल वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से एकत्र किये गये 56 वीडियो का विश्लेषण किया।
उल्लेखनीय है कि 2,063 पृष्ठों के आरोप पत्र में गिरफ्तार किए गए 37 आरोपियों के नाम हैं। उनके अलावा आरोप पत्र में और आठ आरोपियों के भी नाम हैं जो फिलहाल फरार हैं।

आरोप पत्र में कहा गया है कि कुल नौ आग्नेयास्त्र,पांच कारतूस, दो खोखे, नौ तलवारें, घटना के वक्त 11 आरोपियों द्वारा पहने गए तथा वीडियो में नजर आए कपड़े बरामद किए गए हैं।

जांच एजेंसी ने बताया कि उसने आरोपियों के पास से 21 मोबाइल फोन भी जब्त किए।
इसने कहा कि कुल 132 गवाहों से जिरह की गई जिनमें से 85 पुलिस से और 47 आम आदमी/चिकित्सक और अन्य थे।
पुलिस ने कहा कि दो किशारों के खिलाफ प्राथमिकी प्रधान किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने कहा कि जहांगीरपुरी की घटना संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में शाहीनबाग में 2019 और 2020 में हुए प्रदर्शन और फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों की ही अगली कड़ी है। पुलिस के मुताबिक 10 अप्रैल 2022 को राम नवमी पर हुई घटनाओं के बाद देश के अन्य हिस्सों में भी हिंसा हुई।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!