Daily horoscope : जानिए, आज क्या रुख लेंगे आपके सितारे
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Oct, 2026 07:08 AM

मेष : समय कारोबारी कामों, कारोबारी प्लानिंग में कामयाबी देने वाला, गले
मेष : समय कारोबारी कामों, कारोबारी प्लानिंग में कामयाबी देने वाला, गले में खराबी की शिकायत रहने का डर।
वृष: सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला, नुकसान का भी भय।
मिथुन: सितारा व्यापार-कारोबार में लाभ देने वाला, कारोबारी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, कामकाजी कामों में कदम बढ़त की तरफ।
कर्क : किसी सरकारी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
सिंह : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ सकती है, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखें।
कन्या : पेट के मामले में लापरवाह न रहें, मन भी अशांत, परेशान डिस्टर्ब सा रहेगा, सफर भी न करें।
तुला: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट रहेंगे।
वृश्चिक: कमजोर मनोबल के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने से बचेंगे, मन भी डिस्टर्ब सा रहेगा।
धनु : भागदौड़ करने पर कोई उद्देश्य-मनोरथ हल होगा, शत्रु कमजोर रहेंगे, आम हालात अनुकूल चलेंगे।
मकर: प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपके यत्न अच्छा नतीजा देंगे, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।
कुंभ: सुदृढ़ सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा सरगर्म रखेगा।
मीन : मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, प्लाई तथा निर्माण सामग्री का काम करने वाले लोगों की अर्थ दशा बेहतर रहेगी, मगर अपने गुस्से पर जब्त रखें।