Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Oct, 2026 01:41 AM

मेष- आज कार्यक्षेत्र में उच्च पद के अधिकारियों के साथ रहकर बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस
मेष- आज कार्यक्षेत्र में उच्च पद के अधिकारियों के साथ रहकर बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा मिलने के आसार हैं।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
वृष- युवा शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही न बरतें। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पेट दर्द होने की संभावना है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मिथुन- दिन की शुरुआत में आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है। कामकाज में अनचाहे बदलाव आ सकते हैं।
उपाय- भगवान से पापों के लिए क्षमा मांगें।
कर्क- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय- शाम को घर में धूप लगाएं।
सिंह- आज चारों तरफ आपके ही काम के चर्चे होंगे। व्यापार की मेहनत की कमाई को किसी शुभ काम में लगाने का प्रयास करेंगे।
उपाय- श्री हरि विष्णु के मंदिर जाएं।
कन्या- परिवार में सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास सफल होगा। सेहत के साथ खिलवाड़ भारी पड़ सकता है।
उपाय- राम के नाम का जाप करें।
तुला- आज अधूरे काम पूरे होंगे। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मित्रों का साथ मिलेगा। हर किसी को मन की बात कहने से बचें।
उपाय- दिन की शुरुआत धर्मग्रंथ पढ़ने से करें।
वृश्चिक- आज बिजनेस में ज्यादा आत्मविश्वास काम को खराब कर सकता है, धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में आपके भोलेपन का कोई फायदा उठा सकता है।
उपाय- प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें।
धनु- आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में कम मेहनत से अधिक लाभ होगा लेकिन मेहनत जारी रखें। घर-परिवार में प्रेम बना रहेगा।
उपाय- व्यवहार में सकारात्मकता लाएं।
मकर- ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे। युवा अपना समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।
उपाय- मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
कुंभ- छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। भाई की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- झूठ न बोलें।
मीन- आज आपके अच्छे काम की वजह से समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। बदलते मौसम की वजह से गला खराब होगा।
उपाय- किसी से मजाक न करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ