Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Oct, 2026 11:03 AM

Stock Market Astrology: 23 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद 24 अक्तूबर को बुध तुला राशि में वक्री हुए हैं और सूर्य ने स्वाति नक्षत्र में प्रवेश किया है। तुला राशि में इस समय सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग बना हुआ है जबकि बुध, शनि और शुक्र...
Stock Market Astrology: 23 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद 24 अक्तूबर को बुध तुला राशि में वक्री हुए हैं और सूर्य ने स्वाति नक्षत्र में प्रवेश किया है। तुला राशि में इस समय सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग बना हुआ है जबकि बुध, शनि और शुक्र तीनों ही ग्रह वक्री अवस्था में है, अगले सप्ताह चन्द्रमा मेष, वृषभ और मिथुन राशि में गोचर करेगा। कुल मिला कर ग्रह स्थिति बाजार में उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा कर रही है लिहाजा कोई भी पोजीशन सोच-समझ कर ही बनानी चाहिए।
26 अक्तूबर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा मेष राशि में केतु के अश्विनी नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। 12.06 बजे चन्द्रमा अश्वनी नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है और बाजार की चाल पलट सकती है। इस दौरान हमें आई.टी., कैमिकल, डिफैन्स और लग्जरी सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
27 अक्तूबर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा मेष राशि में शुक्र के भरणी नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरूआत सामान्य रह सकती है। सुबह 10.11 बजे चन्द्रमा भरणी के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। इस समय के आसपास बाजार की चाल में बदलाव की संभावना पर नजर रखें। इस दौरान एफ.एम.सी.जी., ब्यूटी, लग्जरी, एंटरटेनमैंट और ज्वेलरी सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है।
28 अक्तूबर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा वृषभ राशि में सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे। शुरूआती कारोबार में बाजार की दिशा और उसकी मजबूती को परखकर ही ट्रेड करना चाहिए। दोपहर 01.26 बजे चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे। इसलिए दोपहर के कारोबार में बाजार के ट्रेंड में बदलाव की संभावना पर खास नजर रखें। इस दौरान डिफैन्स, सरकारी क्षेत्र और पावर सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है।
29 अक्तूबर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा वृषभ राशि में चन्द्रमा के अपने रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत मजबूती के साथ हो सकती है। सुबह 11.11 बजे चन्द्रमा मंगल के मृगशिरा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे। इसके आसपास बाजार की गति बढ़ने अथवा शुरूआती ट्रेंड में बदलाव की संभावना पर नजर रखें। इस दौरान शिपिंग, पोर्ट, बेवरेज, डेयरी, कॉपर, डिफैन्स और चांदी से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है।
30 अक्तूबर को सुबह बाजार खुलने से 11 मिनट पहले, चन्द्रमा राहु के आर्द्रा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश कर जाएंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत में अस्थिरता और अचानक उतार-चढ़ाव संभव है। लिहाजा शुरूआती चाल देखकर और दिशा स्पष्ट होने पर ही ट्रेड करना बेहतर होगा। दोपहर 02.34 बजे चन्द्रमा आर्द्रा के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इस समय के आसपास अंतिम घंटे की चाल पर विशेष नजर रखें क्योंकि यहां से बाजार की दिशा पलट सकती है।
Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ