Aaj Ka Good Luck (27th October 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 01:07 AM

aaj ka good luck

मेष- आज आप उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में चल रही किसी समस्या को लेकर परेशान है, तो वह उसके

मेष- आज आप उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में चल रही किसी समस्या को लेकर परेशान है, तो वह उसके लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
उपाय- झाड़ू को छिपा कर रखें।

वृष- लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। समाज सेवा से जुड़े लोगों को किसी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उपाय- खरीदारी न करें।

मिथुन- पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस राशि के अविवाहित युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी लेकिन मानसिक स्टेटस का भी खास ध्यान रखें।
उपाय- जेब में लाल रंग का पेन रखें।

कर्क- साथी के साथ जो दूरी चल रही थी, वो दूर हो जाएगी लेकिन पहले वाली बात आने में अभी समय लगेगा। मौसम के कारण हाथ-पैर में थोड़ा दर्द बना रह सकता है।  
उपाय-  बाल न कटवाएं।

सिंह- कोर्ट-कचहरी के मामले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए पैसे उधार लेने पड़ेंगे। 
उपाय-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या- आपको अपने काम में डिसिप्लिन बनाए रखने की आवश्यकता है। मुंहफट बनने की कोशिश न करें, नहीं तो बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।
उपाय-  किसी पर ज्यादा विश्वास न करें।

तुला- व्यवसाय कर रहे लोग अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय-  पीले कपड़े न पहनें।

वृश्चिक- आज किसी के बहकावे में आकर बिना सोचे-समझे पैसे उड़ाने और फालतू की बहस से खुद को दूर ही रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।
उपाय- शाम को घर के मंदिर में आरती करें।

धनु- कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सफलता संभव है। बदलते मौसम में सेहत पर ध्यान दें।
उपाय-  काम में जल्दबाजी न करें।

मकर- कार्यक्षेत्र के हर काम को बहुत ही समझदारी के साथ करेंगे। व्यापार में अगर कुछ चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते मिलेंगे।
उपाय- नाखून न काटें।

कुंभ- घर के खर्चों, बचत और पैसों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करें। छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी लेकिन थोड़ा-थोड़ा बदन का दर्द परेशान करेगा।
उपाय-  ज्यादा मीठा न खाएं।

मीन- युवा वर्ग करियर के लिए कोई नया कदम उठाएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।  काम का कोई नया रास्ता निकल आएगा, बस अपना धैर्य बनाए रखें।
उपाय- रात को सोने से पहले पानी पिएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!