राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा बंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

Edited By Updated: 11 Aug, 2022 05:41 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्‍साहित करने एवं महिलाओं के प्रति सम्‍मान में वृद्धि की कामना की ।

राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट में कहा, ‘‘ भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’’
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्‍साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्‍मान में वृद्धि करे।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!