भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस भरे कदम पर चुप क्यों हैं राहुल गांधी : भाजपा

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 07:16 PM

why is rahul gandhi silent on the courageous act indian pilot smit machhar bjp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेल अवीव जा रहे 'फ्लाईदुबई' के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के सह-पायलट के कथित प्रयास को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस भरे कदम के बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल...

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेल अवीव जा रहे 'फ्लाईदुबई' के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के सह-पायलट के कथित प्रयास को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस भरे कदम के बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बृहस्पतिवार को तंज कसा।

भाजपा ने कहा कि राहुल के लिए अब तक चुप रहने के अपने कारण हो सकते हैं, लेकिन भारतीयों की तारीफ करना उनकी आदत में नहीं है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, हर भारतीय ने स्मित के साहस भरे कदम की सराहना की, उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और उनकी बहादुरी के लिए उनका आभार जताया। राहुल गांधी ने स्मित के बारे में कोई 'ट्वीट' क्यों नहीं किया, यह तो वही बता सकते हैं। मैं इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहता।

पात्रा ने कहा कि राहुल के अब तक चुप रहने के पीछे उनके अपने कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा, राहुल जो कुछ भी करते हैं या नहीं करते हैं, उसके पीछे कोई न कोई वजह होती है। तुष्टीकरण भी इसकी एक वजह है। लेकिन मैं इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।

पात्रा ने कहा, राहुल गांधी कहां हैं? मुझे नहीं पता कि वह विदेश गए हैं या नहीं। अगर वह इसी 'टाइम जोन' में हैं, तो ('एक्स' पर पोस्ट) करेंगे। इंतजार करते हैं, हो सकता है कि वह शाम तक ट्वीट करें।" भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल ने कई बार आरोप लगाया है कि भारत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अन्य संगठनों से खतरा है। उन्होंने कहा, भारत के बारे में बुरा बोलना राहुल गांधी के स्वभाव में है, लेकिन भारतीयों की तारीफ करना उनकी आदत में नहीं है।

पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल भारतीय सशस्त्र बलों और सैनिकों पर लगातार सवाल उठाते रहते हैं और उनकी उपलब्धियों के सबूत मांगते हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने डीजीएमओ (सैन्य अभियान महानिदेशक) को भी झूठा बताया। मुझे नहीं लगता कि हमें उनसे ज्यादा उम्मीद करनी चाहिए। चलिए इंतजार करते हैं, हो सकता है कि वह ट्वीट करें।

भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कई घंटे बीत चुके हैं और कैप्टन स्मित मच्छार को अपनी असाधारण बहादुरी के लिए दुनियाभर से सराहना मिल रही है। भंडारी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "इसके बावजूद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खामोश हैं। उन्होंने पूछा, क्या खुद को देशभक्त कहने वाला कोई व्यक्ति तब चुप रह सकता है, जब कोई भारतीय इतना साहस और हिम्मत दिखाए?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!