अन्य देशों के युवाओं के भारत में काम करने के लिए गूगल, अमेजन जैसी कंपनियों की जरूरत:सिसोदिया

Edited By Updated: 12 Aug, 2022 10:06 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां शुक्रवार को कहा कि अन्य देशों के युवा भारत में काम करने को तभी इच्छुक होंगे जब देश में गूगल और अमेजन जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्थापित होंगी।

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां शुक्रवार को कहा कि अन्य देशों के युवा भारत में काम करने को तभी इच्छुक होंगे जब देश में गूगल और अमेजन जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्थापित होंगी।
सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं। उन्होंने दो निजी स्कूलों के छात्रों को संबोधित करते हुए यह कहा।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने देश में गूगल, अमेजन जैसी कंपनियां स्थापित करने की जरूरत है और तभी जाकर अन्य देशों के युवा भारत में काम करने को इच्छुक होंगे।’’
उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा भारत को विश्व में शीर्ष स्थान पर पहुंचा सकती है और इसका सबसे बड़ा संकेतक यह होगा कि अन्य देशों के बच्चे भारतीय विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने तथा इसकी कंपनियों में काम करने को इच्छुक हों।
सिसोदिया ने कहा, ‘‘जिस दिन अमेरिका और यूरोप में अभिभावक अपने बच्चों को उच्चतर शिक्षा के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों में भेजने का सपना देखेंगे, हमारा राष्ट्र विश्व में शीर्ष स्थान पर माना जाएगा।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!