दिल्ली : व्यक्ति ने सास पर चलाई गोली, बाल-बाल बची

Edited By PTI News Agency,Updated: 16 Aug, 2022 03:48 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) दक्षिणपश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति अपनी सास पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) दक्षिणपश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति अपनी सास पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गौरव ने अपनी सास पर गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक गया और गोली पीछे दीवार में लगी। पुलिस ने बताया कि घटना स्वतंत्रता दिवस (सोमवार) के दिन शाम सात बजे सागरपुर इलाके में हुई और उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) मनोज सी. ने बताया, ‘‘हमें एक व्यक्ति द्वारा सास पर गोली चलाने की जानकारी एक पीसीआर फोन कॉल के जरिये मिली लेकिन महिला को कोई चोट नहीं आई थी। मामले के सत्यापन के बाद यह पता चला कि गौरव का विवाह 31 वर्षीय रुचिका से हुआ था लेकिन दोनों के संबंधों में पिछले कुछ महीनों से तनाव था।’’
अधिकारी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपी की पत्नी ने उसका घर छोड़ दिया था और अपनी मां सरिता के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को गौरव अपने ससुराल गया और सास को निशाना बनाकर गोली चलाई, हालांकि वह बाल-बाल बच गई।

अधिकारी ने बताया कि गोली चलाने के बाद आरोपी पत्नी रुचिका को अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा-307 (हत्या की कोशिश) और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज करके गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!