सीडीएस जनरल चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

Edited By Updated: 30 Sep, 2022 02:54 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

जनरल चौहान के देश के नए सीडीएस के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ घंटे बाद यह बैठक हुई।

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर में तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद से यह पद रिक्त था।

अधिकारियों ने रक्षा मंत्री सिंह के साथ जनरल चौहान की बातचीत को शिष्टाचार मुलाकात बताया।

चीन के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाने वाले जनरल चौहान की इस शीर्ष पद पर नियुक्ति भारत और चीन के बीच लंबित सीमा मुद्दों के बीच हुई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!