राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को हरियाणा रोडवेज में ‘ई-टिकट’ प्रणाली की शुरुआत करेंगी

Edited By Updated: 28 Nov, 2022 12:05 AM

pti state story

चंडीगढ़, 27 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की ‘ई-टिकट’ प्रणाली की शुरुआत करेंगी। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

चंडीगढ़, 27 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की ‘ई-टिकट’ प्रणाली की शुरुआत करेंगी। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि नई ‘ई-टिकट’ प्रणाली से न केवल यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि राज्य द्वारा संचालित परिवहन से जुड़े राजस्व में ‘‘गड़बड़ी’’ भी बंद हो जाएगी।

सरकारी बयान के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत 10 लाख ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (एनसीएमसी) मुफ्त या रियायती दरों पर जारी किए जाएंगे।
प्रारंभिक चरण में, परियोजना को छह डिपो - चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा- में लागू किया जाएगा।
बयान के मुताबिक, जनवरी 2023 के अंत तक शेष 18 डिपो को भी इस प्रणाली के दायरे में लाया जाएगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!