देशभर में सोना तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 करोड़ रु मूल्य का सोना जब्त

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 05:48 PM

nationwide gold smuggling gang busted gold worth 10 crore seized

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने देशभर में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 6.61 किलोग्राम सोना जब्त किया है और 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने देशभर में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 6.61 किलोग्राम सोना जब्त किया है और 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार जांच के दौरान पता चला है कि यह गिरोह कूरियर नेटवर्क के जरिए काम कर रहा था और पिछले नौ महीने में कूरियर के माध्यम से 475 करोड़ रुपये मूल्य का 318 किलोग्राम तस्करी का सोना भेज चुका था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए विदेश से सोने की नियमित तस्करी और फिर कूरियर के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजे जाने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद डीआरआई ने 23 और 24 सितंबर को कई शहरों में एक साथ कार्रवाई की।

मंत्रालय के अनुसार इस दौरान मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और गुवाहाटी में एक साथ जांच और तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गुवाहाटी और कोलकाता से मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद भेजने के लिए बुक की गई कूरियर की खेप में तस्करी का सोना मिला, जिन्हें जब्त कर लिया गया। मंत्रालय के अनुसार इन खेपों को लेने वाले सात लोगों को पकड़ा गया, जबकि कोलकाता में खेप भेजने वालों के ठिकानों पर एक साथ की गई तलाशी में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!