Edited By PTI News Agency,Updated: 02 Dec, 2022 10:02 AM
नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) दोपहिया वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर की बिक्री नवंबर में दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,77,123 इकाई हो गयी।
नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) दोपहिया वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर की बिक्री नवंबर में दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,77,123 इकाई हो गयी।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक साल पहले समान अवधि में डीलरों को 2,72,693 वाहन भेजे थे।
कंपनी की घरेलू दोपहिया बिक्री भी पिछले महीने नौ प्रतिशत बढ़कर 1,91,730 इकाई हो गयी। एक साल पहले इसी महीने में उसने 1,75,940 दोपहिया वाहन बेचे थे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।