कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की

Edited By Updated: 26 Jan, 2023 12:10 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बुधवार को उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में...

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बुधवार को उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की।

एक बैठक में कॉलेजियम ने 28 सितंबर 2022 के अपने पूर्व के फैसले पर पुनर्विचार किया। कॉलेजियम में न्यायमूर्ति एस.के. कौल और न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ भी शामिल थे।

बैठक में अपनाए गए प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 25 जनवरी 2023 को हुई अपनी बैठक में 28 सितंबर 2022 की अपनी पूर्व की सिफारिश के पुनर्विचार में उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।’’
कॉलेजियम ने 28 सितंबर, 2022 को न्यायमूर्ति सिंह की उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति की सिफारिश की थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!