टाटा पावर ने प्रवीर सिन्हा को पुन: सीईओ, प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

Edited By Updated: 30 Mar, 2023 08:22 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर ने प्रवीर सिन्हा को कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर ने प्रवीर सिन्हा को कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

टाटा पावर ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि शीर्ष पद पर सिन्हा की पुनर्नियुक्ति एक मई, 2023 से 30 अप्रैल, 2027 तक चार साल की अवधि के लिए है। नियुक्ति को अभी कंपनी के सदस्यों की मंजूरी मिलनी बाकी है।

इसमें कहा गया है, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के आधार पर 30 मार्च, 2023 को हुई अपनी बैठक में टाटा पावर के सीईओ और एमडी के रूप में प्रवीर सिन्हा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी।’’
सिन्हा का सीईओ और एमडी के रूप में वर्तमान कार्यकाल 30 अप्रैल, 2023 को खत्म होने वाला है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!