Edited By PTI News Agency,Updated: 30 Mar, 2023 09:58 PM
नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार की शाम को दिल्ली हवाई अड्डा से 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया।
नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार की शाम को दिल्ली हवाई अड्डा से 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया।
इन उड़ानों को लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और देहरादून के लिये रवाना किया गया। हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। अधिकारी ने बताया कि 11 उड़ानों को लखनऊ, आठ उड़ानों को जयपुर और एक-एक को अहमदाबाद, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए रवाना किया गया।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।