अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Edited By Updated: 05 Mar, 2021 02:56 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, पांच मार्च (भाषा) तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी।

चेन्नई, पांच मार्च (भाषा) तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी अपने गृह जिले सेलम में इडाप्पडी निर्वाचन क्षेत्र से और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम थेणी जिले में बोदिनायाकनूर से चुनाव लड़ेंगे।

वरिष्ठ नेता डी जयकुमार (मत्स्य मंत्री) रोयापुरम से और सी वी शनमुगम (विधि मंत्री) उत्तरी तमिलनाडु में विल्लुपुरम से चुनावी मुकाबले में उतरेंगे।

विधायक एस पी शनमुगनाथन और एस थेनमोझी क्रमश: श्रीवैगुंडम और नीलाकोट्टई (आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!