Edited By Tanuja,Updated: 05 Apr, 2026 11:26 AM

Iran ने Donald Trump की 48 घंटे की चेतावनी को खारिज करते हुए अमेरिका को “बड़ा सरप्राइज” देने की धमकी दी है। दोनों देशों के बीच Strait of Hormuz को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है।
International Desk: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) लगातार Iran पर दबाव बना रहे हैं कि वह हथियार डाल दे और Strait of Hormuz को खोल दे। लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है कि वह न तो सीजफायर के लिए तैयार है और न ही किसी दबाव में आने वाला है। ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि अगर इस दौरान समझौता नहीं हुआ, तो ईरान पर भीषण हमला किया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि ईरान को “नरक” में बदल दिया जाएगा।
इस पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी सैन्य अधिकारी Ali Abdollahi Aliabadi ने ट्रंप की धमकी को “घबराहट भरा और बेवकूफी भरा कदम” बताया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान पर हमला हुआ, तो अमेरिका के लिए “नरक के दरवाजे” खुल जाएंगे। ईरान ने साफ कहा है कि अगर उसके बुनियादी ढांचे पर हमला हुआ, तो वह पश्चिम एशिया में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाएगा। जवाबी हमले “विनाशकारी” होंगे। अब्दोल्लाही ने यह भी कहा कि ईरानी सेना देश की रक्षा करने में एक पल की भी देरी नहीं करेगी और आक्रमणकारियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा।
गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी 26 मार्च को ईरान को 10 दिन की समय सीमा दे चुके हैं। अब 6 अप्रैल की डेडलाइन से पहले एक बार फिर चेतावनी दी गई है। अगर इस बीच कोई समझौता नहीं होता, तो युद्ध और अधिक भीषण हो सकता है। कुल मिलाकर, Strait of Hormuz को लेकर यह टकराव पूरे मिडिल ईस्ट को बड़े युद्ध की ओर धकेल सकता है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल सप्लाई पर भी पड़ेगा।