Edited By Tanuja,Updated: 05 Apr, 2026 06:44 PM

Donald Trump को अस्पताल में भर्ती किए जाने की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलीं, लेकिन White House ने इन्हें पूरी तरह झूठा बताया। “प्रेस लिड” के बाद गलत वीडियो और दावों ने भ्रम फैलाया, जिसे अधिकारियों और पत्रकारों ने तुरंत खारिज कर दिया।
International Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को White House ने सख्ती से खारिज कर दिया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि ये सभी दावे पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं। यह विवाद शनिवार सुबह तब शुरू हुआ जब व्हाइट हाउस ने सुबह 11 बजे “प्रेस लिड” घोषित किया। “प्रेस लिड” का मतलब होता है कि उस दिन राष्ट्रपति की कोई सार्वजनिक गतिविधि या मीडिया से बातचीत नहीं होगी। लेकिन इसी घोषणा के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अफवाहें फैलने लगीं कि ट्रंप को अचानक Walter Reed National Military Medical Center ले जाया गया है।
इन अफवाहों को एक वायरल वीडियो ने और हवा दी, जिसमें राष्ट्रपति का मोटरकेड दिखाई दे रहा था। हालांकि बाद में फैक्ट-चेक में यह स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो 2024 का पुराना है, जब ट्रंप को पेनसिल्वेनिया में गोली लगने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी। व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर Steven Cheung ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि ट्रंप बिल्कुल स्वस्थ हैं और ईस्टर वीकेंड के दौरान भी व्हाइट हाउस और ओवल ऑफिस में काम कर रहे हैं।घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने भी इन दावों को गलत बताया।
एक रिपोर्टर के अनुसार, अस्पताल के बाहर न तो राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर Marine One मौजूद था, न कोई अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, और न ही सड़कों को बंद किया गया थ, जो आमतौर पर राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान देखने को मिलता है। वहीं CBS News की पत्रकार Emma Nicholson ने बताया कि व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग के बाहर मरीन गार्ड तैनात था, जो इस बात का संकेत है कि राष्ट्रपति अंदर ही मौजूद हैं और अपने काम में व्यस्त हैं। यह पूरी घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि डिजिटल दौर में गलत जानकारी कितनी तेजी से फैलती है और सरकारों को तुरंत प्रतिक्रिया देकर ऐसी अफवाहों को रोकना पड़ता है।