स्टालिन ने मीडिया प्रतिष्ठानों के खिलाफ दायर मानहानि के मामले वापस लेने का निर्देश दिया

Edited By Updated: 29 Jul, 2021 11:59 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 29 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पत्रकारों, अखबारों और टेलीविजन चैनलों के खिलाफ दायर मानहानि के 90 मामलों को वापस लेने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

चेन्नई, 29 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पत्रकारों, अखबारों और टेलीविजन चैनलों के खिलाफ दायर मानहानि के 90 मामलों को वापस लेने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां कहा गया कि ‘‘प्रतिशोध की भावना से पत्रकारों के खिलाफ दायर मानहानि से जुड़े सभी मामलों’’ को वापस लेने के द्रमुक के चुनावी वायदे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने 90 मामलों को वापस लेने का आदेश दिया है।

ये मामले 2012 और फरवरी 2021 के बीच संपादकों, प्रकाशकों और टेलीविजन चैनलों के खिलाफ दायर किए गए थे जब अन्नाद्रमुक सत्ता में थी।

अंग्रेजी दैनिकों- हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया, इकोनॉमिक टाइम्स, तमिल अखबारों-दिनामलार, द्रमुक से जुड़े अखबार मुरासोली, दिनाकरन और तमिल पत्रिकाओं-आनंदा विकातन, जूनियर विकातन और नक्कीरन ने इस तरह के मामलों का सामना किया।

टेलीविजन चैनलों में पुथिया थलाईमुराई, न्यूज 7, कलैगनार थोलाईकाची, साथियाम, कैप्टन, एनडीटीवी और टाइम्स नाउ ने इस तरह के मामलों का सामना किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!