उपराष्ट्रपति ने संयुक्त परिवार प्रणाली को मजबूत करने का आह्वान किया

Edited By Updated: 15 Jan, 2022 06:39 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 15 जनवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को संयुक्त परिवार प्रणाली और बड़ों का सम्मान करने की परंपरा को मजबूत करने का आह्वान किया तथा कहा कि ये तत्व देश के सभ्यतागत मूल्यों के मूलभूत पहलू हैं।

चेन्नई, 15 जनवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को संयुक्त परिवार प्रणाली और बड़ों का सम्मान करने की परंपरा को मजबूत करने का आह्वान किया तथा कहा कि ये तत्व देश के सभ्यतागत मूल्यों के मूलभूत पहलू हैं।

युवा सदस्यों को मार्गदर्शन और सलाह देने में परिवार में बड़ों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए नायडू ने कहा कि मूल्य प्रणाली की रक्षा करने और इसे बढ़ावा देने में अंतर-पीढ़ीगत संबंध मदद करते हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने संक्रांति उत्सव के अवसर पर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित एक वृद्धाश्रम (स्वर्ण भारत ट्रस्ट) में रह रहे लोगों से डिजिटल रूप से बातचीत की।

उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों का हालचाल जानने के साथ ही उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ट्रस्ट के कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी पहल के लिए बधाई दी।

भारतीय संस्कृति में त्योहारों के महत्व को रेखांकित करते हुए नायडू ने कहा कि युवाओं को परिवारों को एक साथ लाने और समाज में शांति एवं सद्भाव को मजबूत करने में संक्रांति जैसे त्योहारों के महत्व को समझना चाहिए।

उपराष्ट्रपति फिलहाल चेन्नई में हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!