कमल हासन ने बृहस्पतिवार से फिल्म ''इंडियन 2'' की शूटिंग दोबारा शुरू की

Edited By Updated: 22 Sep, 2022 03:26 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 22 सितंबर (भाषा) दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने बृहस्पतिवार से अपनी आगामी फिल्म ''इंडियन 2'' के बचे हुए हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है।

चेन्नई, 22 सितंबर (भाषा) दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने बृहस्पतिवार से अपनी आगामी फिल्म 'इंडियन 2' के बचे हुए हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है।

तमिल भाषा की यह फिल्म 1996 में आई अभिनेता की एक्शन फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है।

हासन ने शूटिंग शुरू होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने लिखा, ''इंडियन-2' आज से।''
हासन ने ट्वीट में उदयनिधि स्टालिन, शंकरशान मुघ, लाइका प्रोडक्शन और रेड जाइंट मूवीज को भी टैग किया।

शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म का निर्माण आधिकारिक तौर पर 24 अगस्त को दोबारा शुरू हुआ था।

फिल्म 'इंडियन-2' में कमल हासन, काजल अग्रवाल के अलावा सिद्धार्थ, प्रिया भवानी शंकर और रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिन्हा आदि मुख्य भूमिका में होंगे।

फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के सुभास्करन अल्लिराजा और द्रमुक युवा शाखा के सचिव और विधायक उदयनिधि स्टालिन द्वारा रेड जाइंट मूवीज के बैन तले किया जा रहा है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!