MWC 2015 : वो गैजेट जो इस बार रहे सब की नजरों में (तस्वीरें)

Edited By ,Updated: 06 Mar, 2015 03:58 AM

article

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2015) में इस बार बहुत से डिवाइस देखने को मिले। जहां एक तरह सैमसंग के Galaxy S6 Edge ने लोंगों का ध्यान अपनी और खिंचा वहीं Microsoft ने फोल्डेबल कीबोर्ड और

नई दिल्ली: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2015) में इस बार बहुत से डिवाइस देखने को मिले। जहां एक तरह सैमसंग के Galaxy S6 Edge ने लोंगों का ध्यान अपनी और खिंचा वहीं Microsoft ने फोल्डेबल कीबोर्ड और SANDISK ने 200GB के मेमोरी के बारे में घोषणा कर इस सबको चौंका दिया। चलिए एक नजर उन डिवाइसिस पर डालते हैं जिन्होंने इस बार MWC में आपको और हमें अपनी तरफ देखने के लिए ज्यादा आकर्शित किया :-

1. Samsung Galaxy S6 Edge :- सबसे पहले सैमसंग का Galaxy S6 Edge। इस स्मार्टफोन ने बहुत से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा और इसका एक मुख्य कारण था ड्यूल साइड कर्वड डिस्प्ले और एल्युमीनियम यूनिबॅाडी।

2.
Sony Xperia Z4 Tablet :- इसके बाद नंबर आता है सोनी के Xperia Z4 Tablet का। इसका वजन 393 ग्राम और यह 6.1 एमएम पतला है। इसे प्लेस्टेशन 4 के साथ रिमोर्ट प्ले की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसके साथ कीबोर्ड लगाकर लैपटॅाप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है।

3. Microsoft Folding Keyboard :- माइक्रोसॅाफ्ट के फोल्डिंग कीबोर्ड ने भी अपनी तरफ देखने के लिए मजबूर किया। जिसे एक बार चार्ज करने पर 3 महीने तक प्रयोग किया जा सकता है और फोल्ड कर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसके अलावा इसे एंड्रायड और iOS डिवाइस के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. Sandisk 200GB Memory Card :- इस मामले में सैनडिस्क के 200 वाले माइक्रो एसडी कार्ड की घोषणा ने सबको चौंका ही दिया। कंपनी का कहना है कि इससे 90MB प्रति सेकेंड की स्पीड से डाटा सेंड किया जा सकता है। इसकी कीमत 400 डॅालर बताई गई है।

5. Htc Vive and Sony VR :-
एचटीसी के गेमिंग हैडसेट वाइव ने भी लोगों को अपनी तरफ खिंचा। जिसमें 1200x1080 पिक्सेल की डिस्प्ले दी गई है और इससे बिना किसी डिवाइस के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सोनी ने नई पीढ़ी के वीआर के बारे में भी जानकारी दी जिसे कंपनी 2016 में लेकर आएगी। जिसे प्लेस्टेशन 4 के साथ भी कनैक्ट किया जा सकेगा।

6. LG Watch Urbane LTE -
एलजी की Watch Urbane LTE को भी MWC में देखने का मौका मिला। जो देखने में आकर्षक है। इस स्मार्टवाच के साथ कॅाल भी की जा सकती है और इसके अलावा NFC चिप भी दी गई है। जिसका प्रयोग पेमेंट के तौर पर भी हो सकता है। इसके अलावा यह वाटर प्रुफ भी है।

7. Runcible Smartphone :-
MWC में इस बार एक अनोखा स्मार्टफोन भी देखने को मिला जिसे Runcible फर्म ने बनाया नाम है और इसका नाम है Monohm। इसे जेब में रखने वाली घड़ी की तरह कैरी किया जा सकता है। फोन के आगे की तरफ दिया गया लकड़ी का पैनल पीछे की तरफ डिस्प्ले के साथ आता है। बढ़िया क्वालिटी की फोटो और वीडियो के लिए इसमें कैमरा भी दिया गया है।

8. Samsung Pay :-
इस बार MWC में दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एप्पल की तरह ही 'सैमसंग पे' सर्विस को पेश किया जिसे Galaxy S6 और S6 Edge के साथ काम में लाया जाएगा।

Related Story

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!