Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 May, 2022 06:12 PM
बांदीपोरा के बरार में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
श्रीनगर: बांदीपोरा के बरार में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू पुलिस के कश्मीर जोन ने टवीट्र पर इस बात की जानकारी दी। मुठभेड़ अरागाम में हो रही थी। वहीं सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और तलाशी अभियान जारी है। आपको बता दें कि आतंकवादियों ने वीरवार को चडूरा में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या कर दी और वहीं शुक्रवार को एसपीओ को गोली मार दी।