दुनिया के 6 देश जो अमेरिका से भी अधिक अमीर है! (pics)

Edited By Updated: 26 Jun, 2016 06:19 PM

6 countries of the world that is richer than the us

यह जरूरी नहीं होता कि जो देश सुपरपॉवर है वहां रहने वाले लोग भी खुशहाल हो। अर्थशास्त्र के अनुसार...

यह जरूरी नहीं होता कि जो देश सुपरपॉवर है वहां रहने वाले लोग भी खुशहाल हो। अर्थशास्त्र के अनुसार किसी देश के अमीर होने का पता इस बात से लगता है कि उस देश का नागरिक औसतन कितना कमा लेता है, जिससे वह अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर सके।
 
वैसे तो लोगों का मानना है कि 46,600 डॉलर की प्रति व्यक्ति आय के साथ अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं, जो प्रति व्यक्ति आय में अमेरिका से भी रईस हैं। आइए देखें कौन से देश अमेरिका से भी ज्यादा खुशहाल अौर अमीर है।
 
 
1. कतर 
 
यह देश दो मिलियन से भी कम आबादी वाला है। इस देश की कुल जीडीपी 182 बिलियन डॉलर है। इसलिए कतर दुनिया का सबसे अमीर देश है। पेट्रोल के निर्यात से ही इसकी 85 फीसदी कमाई होती है। पर्यटन और बैंकिंग से भी कतर काफी पैसा कमाता है।
 
2. लक्ज़मबर्ग 
 
लक्ज़मबर्ग यूरोप का सबसे अमीर देश है। इसे ‘टैक्स हैवन’ मतलब कर का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसी वजह से दुनिया के कई अरबपति अपने देशों को छोड़ यहां बस गए, ताकि वह अपने देशों के करों से बच सकें। 
 
3. सिंगापुर 
 
एशिया का एक और अमीर देश में सिंगापुर भी शामिल है, जो 63 द्वीपों का समूह है। यह देश सबसे बड़े आर्थिक केंद्रों वाले चार देशो में से एक है। 5.5 मिलियन जनसंख्या वाले इस देश की अधिकतर आबादी बौद्ध धर्म को मानती है।
 
4. नार्वे 
 
इस देश में पांच मिलियन लोग बस्ते हैं। जीडीपी के ऊंचे स्तर के कारण यह दुनिया के सबसे धनवान देशों में से एक है। इस देश की अर्थव्यवस्था नेचुरल गैस और तेल पर निर्भर करते हैं। यह दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में भी शामिल है।
 
5. ब्रूनेइ्र दारएस्सलाम 
 
पूर्वी-दक्षिण एशिया का एक और धनवान देश है। गैस और कच्चे तेल के निर्यात से ही इसकी आय का अधिकांश हिस्सा आता है। 5 लाख से भी कम आबादी वाले इस देश को सबसे कम आबादी वाले देशोंं में भी गिना जाता है।
 
6. हांगकांग 
 

दुनिया भर के निवेशकों के लिए हांगकांग एशिया की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक हैं। चीन से रक्षा और सुरक्षा प्राप्त हांगकांग की मुद्रा अलग ही है। साथ ही यह दुनिया के सबसे महंगा देश है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!