Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jun, 2026 11:56 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह पार्टनर के साथ नई और रोमांचक गतिविधियां करने का खूबसूरत मौका मिलेगा।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह पार्टनर के साथ नई और रोमांचक गतिविधियां करने का खूबसूरत मौका मिलेगा। अपनी भावनाओं को केवल कार्यों से नहीं, शब्दों से भी व्यक्त करें। सिंगल नए बन रहे रिश्ते में धैर्य बनाए रखें। क्रश के छोटे-छोटे सरप्राइज और स्नेहपूर्ण इशारे प्रेम के खुले निमंत्रण का संकेत देंगे।
उपाय- लाल रंग का रुमाल साथ रखें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) इस हफ्ते साथी के प्रति भावनाओं को मन में दबाकर न रखें। पार्टनर को अपनी संवेदनशीलता दिखाने से न डरें लेकिन स्वतंत्रता और प्रतिबद्धता के बीच संतुलन रखें। सिंगल को किसी को अपना बनाने के लिए विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ावा देना होगा। रोमांटिक डेट या खास समय की योजना बनाएं।
उपाय- हरे रंग का प्रयोग बढ़ाएं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस वीक साथी दिल खोलकर रोमांस करेंगे। आपको खुश करने का कोई भी मौका हाथ से न जानें देंगे। योजनाओं से हटकर रोमांटिक सरप्राइज का इंतजार करें। सिंगल क्रश की भावनाओं को ध्यान से सुनें। भावनात्मक रूप से अधिक खुलने की कोशिश करें। अनोखे और रचनात्मक तरीके से प्यार जताएं।
उपाय- कन्याओं का सम्मान करें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस सप्ताह पार्टनर के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का खूबसूरत मौका मिलेगा। इस सुनहरे अवसर को हाथ से जानें न दें। अपनी इगो और जिद छोड़कर उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सुखद संबंधों का एहसास होगा। सिंगल क्रश के साथ दिल की बात खुलकर साझा करें। केवल बातचीत ही नहीं, भावनात्मक जुड़ाव पर भी ध्यान दें।
उपाय- गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस वीक साथी का रोमांस चरम पर रहने वाला है। वे आपको विशेष महसूस कराएंगे। उनके विचारों और जरूरतों को महत्व दें।
पार्टनर की खूबियों पर ध्यान दें। सहज और स्वाभाविक रोमांस को अपनाएं। सिंगल क्रश से अपने मन की बात स्पष्ट रूप से कहें। निर्णय लेने में अधिक देर न करें।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस वीक आप कल्पनाओं के साथ-साथ वास्तविक अपेक्षाएं भी रखें। साथी थोड़ा रुखा रहेंगे। समझदारी से काम लेते हुए अपने प्यार को छोटे-छोटे कार्यों से व्यक्त करें। रिश्ते में स्पष्ट संवाद बनाए रखें। सिंगल सफल और रोमांटिक रिश्ते में बंधेंगे। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।
उपाय- सोमवार को दूध या चावल का दान करें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) काम के साथ रिश्ते के लिए भी समय निकालें। पार्टनर को वक्त देना रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। साथ में नए अनुभव साझा करेंगे। अत्मीयता बढ़ेगी। सिंगल अपने लिए आए रिश्ते को हल्के में लेने से बचें। घरवालों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करने का प्रयास करें। संवाद आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस वीक पार्टनर को पूरा समय और ध्यान देंगे तभी पुरानी बातों को छोड़कर वर्तमान का आनंद लें पाएंगे। दिल की बातें दिल में न रखें, अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। रोमांटिक यादें बनाने पर ध्यान दें। रिश्ते में केवल प्रशंसा पाने की नहीं, देने की भी कोशिश करें। सिंगल को खुद पर भी नजर डालनी होगी। हर बात में परफेक्शन ढूंढना कम करें अन्यथा जीवन भर अकेले रह जाएंगे।
उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) रोमांस के लिए अच्छा सप्ताह है। नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ यात्रा या किसी खास गतिविधि की योजना बन सकती है। रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी। दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर विचार करने का समय हो सकता है। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। क्रश के प्रति आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय- साथी को गुलाब का फूल भेंट करें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) रोमांटिक जीवन में उत्साह रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में कोई वादा करने से बचें। भावनाएं प्रबल रहेंगी। ईमानदारी और विश्वास रिश्ते में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस सप्ताह सिंगल एक्स के साथ विश्वास, सम्मान, संवाद और साथ बिताए गए समय पर एक बार फिर से बात करेंगे। प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी।
उपाय- जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करें।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस वीक अचानक मिलने वाले अवसर प्रेम जीवन में नई शुरुआत ला सकते हैं। खुले विचारों के साथ आगे बढ़ें। रोमांटिक भावनाएं प्रबल रहेंगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक निकटता बढ़ने के संकेत हैं। सिंगल को खुद से चलकर मनचाहा साथी प्रपोज करेगा। कुंवारों के जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने के चांस हैं।
उपाय- धार्मिक कार्यों में भाग लें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस सप्ताह कपल्स का छोटी-छोटी बातों पर अधिक विश्लेषण करने से तनाव बढ़ सकता है। रिश्ते में सहजता बनाए रखें। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति से आकर्षण महसूस हो सकता है। नए रिश्ते में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। भावनात्मक जुड़ाव गहरा हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव देने या रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए समय अनुकूल हो सकता है।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।