Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jun, 2026 08:06 AM

Aaj Ka Good Luck (6th June 2026): 6 जून 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए नए अवसर, धन लाभ और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज के दिन सही उपाय करने से भाग्य का सहयोग बढ़ सकता है और कार्यों में...
Aaj Ka Good Luck (6th June 2026): 6 जून 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए नए अवसर, धन लाभ और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज के दिन सही उपाय करने से भाग्य का सहयोग बढ़ सकता है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना मजबूत होती है। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और विशेष उपाय।
मेष- आज आपके प्रयासों की सराहना होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
उपाय: पिता को गुड़ से बनी मिठाई दें।
वृष- नई योजनाएं और नए संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय: पत्नी को फूल भेंट करें।
मिथुन- आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
उपाय: राधा-कृष्ण मंदिर में फूल अर्पित करें।
कर्क- आज का दिन सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास का है। धन और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं।
उपाय: सफेद रुमाल पर थोड़ी हल्दी लगा के पास रखें।
सिंह- नई जिम्मेदारियां भविष्य की सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगी। मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।
उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
कन्या- यात्रा, शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: चाचा के पांव हाथ लगाएं।
तुला- विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। नए अवसर भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।
उपाय: घर में मनी प्लांट न लगाएं।
वृश्चिक- आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। आपकी ऊर्जा और दृढ़ निश्चय आपको लक्ष्य के करीब ले जाएंगे।
उपाय: मां भगवती को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
धनु- भाग्य का साथ मिलने से कई कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। करियर में प्रगति और नए अवसर मिलने के संकेत हैं।
उपाय: गुरु के चरण स्पर्श करें।
मकर- लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों की मदद करना और कृतज्ञता का भाव रखना आपके सौभाग्य को और बढ़ा सकता है।
उपाय: माता के चरण स्पर्श करें।
कुंभ- आज नेतृत्व क्षमता और प्रभाव में वृद्धि होगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है।
उपाय: दूध मन्दिर में चढ़ाएं।
मीन- आज संतुलित सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सफलता दिला सकता है। साझेदारी और संबंधों में मजबूती आएगी।
उपाय: शिवलिंग पर देसी घी चढ़ाएं।