उत्तराखंड के पहले डीजीपी को श्रद्धांजलि दी गई

Edited By Updated: 23 Sep, 2022 11:38 PM

pti uttrakhand story

देहरादून, 23 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कांत शरण के निधन पर शुक्रवार को यहां राज्य पुलिस मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

देहरादून, 23 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कांत शरण के निधन पर शुक्रवार को यहां राज्य पुलिस मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

दिवंगत पूर्व अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राज्य पुलिस को दिए उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया।

नवंबर, 2000 में उत्तराखंड राज्य बनने के समय पुलिस बल की कमान संभालने वाले शरण का बृहस्पतिवार को उनके दिल्ली स्थित आवास में निधन हो गया। शरण 80 साल के थे।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि शरण वर्ष 1965 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। शरण ने 30 अप्रैल 2002 तक उत्तराखंड के पहले महानिदेशक पद को संभाला और पुलिस बल की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने कहा कि शरण ने अपनी दूरदर्शिता से उत्तराखंड पुलिस का बुनियादी ढांचा विकसित कर पुलिस बल के विस्तार एवं सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!