बंगाल: तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने जोड़ासांको में किया रोड शो

Edited By Updated: 19 Apr, 2021 10:39 PM

pti west bengal story

कोलकाता, 19 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद एवं अभिनेत्री नुसरत जहां ने जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।

कोलकाता, 19 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद एवं अभिनेत्री नुसरत जहां ने जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।
रोड शो के दौरान भारी भीड़ जुटी और सांसद ने जोड़ासांको विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक गुप्ता के पक्ष में मतदान की अपील की।

गुप्ता के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, सांसद नुसरत जहां ने सूर्यसेन स्ट्रीट से लेकर सत्यनारायण एसी मार्किट तक रोड शो किया।

इस दौरान, नुसरत जहां ने लोगों से विवेक गुप्ता को भारी मतों से जिताने की अपील की।

बयान के मुताबिक, रोड शो के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने नुसरत जहां का जोरदार स्वागत किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!