मैंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा को स्थिति से अवगत करा दिया है, गेंद अब केन्द्रीय नेताओं के पाले में: सिंह

Edited By Updated: 17 May, 2022 07:15 PM

pti west bengal story

कोलकाता, 17 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ नई दिल्ली में बैठक करने के बाद असंतुष्ट सांसद अर्जुन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने उन्हें पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी है...

कोलकाता, 17 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ नई दिल्ली में बैठक करने के बाद असंतुष्ट सांसद अर्जुन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने उन्हें पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी है और अब गेंद केंद्रीय नेताओं के पाले में है।

पार्टी की राज्य इकाई के कामकाज के तरीके को लेकर अपनी आपत्ति जताने के बाद सिंह को भाजपा के शीर्ष नेताओं ने तलब किया था।

उन्होंने पहले आरोप लगाया था कि नेताओं का जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से कोई संपर्क नहीं है और जो नेता केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, उन्हें पार्टी की राज्य इकाई में प्रमुखता मिल रही है।

पार्टी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सिंह ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गेंद अब उनके (केंद्रीय नेताओं के) पाले में है। नड्डा जी ने कहा है कि वह आवश्यक कदम उठायेंगे।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या वह बैठक के बाद खुश हैं, सिंह ने कहा, ‘‘यह खुश या दुखी होने का सवाल नहीं है। मैं (अपनी शिकायतों के निवारण के लिए) इंतजार कर रहा हूं।”
केन्द्रीय नेताओं ने सोमवार को हुई बैठक में सिंह से उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर लिखित रिपोर्ट मांगी थी और उन्होंने उसका अनुपालन किया।

सिंह ने सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले दावा किया था कि उन्हें कोई वास्तविक अधिकार दिये बिना प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
बैरकपुर लोकसभा सीट से सांसद सिंह जूट क्षेत्र के प्रति केंद्र की नीति की भी आलोचना करते रहे हैं।

सिंह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!