सफलता प्राप्ति के लिए करें, आचार्य चाणक्य की इन बातों पर अमल

Edited By ,Updated: 16 Aug, 2016 09:11 AM

chanakya niti

आचार्य चाणक्य बुद्धिमान व्यक्ति थे। उन्होंने अपने ज्ञान को स्वयं तक सीमित नहीं रखा बल्कि ज्ञान को चाणक्य नीति में लिखकर अपनी आने वाली पीढ़ियों

आचार्य चाणक्य बुद्धिमान व्यक्ति थे। उन्होंने अपने ज्ञान को स्वयं तक सीमित नहीं रखा बल्कि ज्ञान को चाणक्य नीति में लिखकर अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी दिया।जिन पर अमल करके चिंताअों से मुक्त हो सकते हैं। आधुनिक समय में बहुत सारे लोग इन नीतियों का पालन कर रहें हैं। चाणक्य की नीतियों को जीवन में अपनाने से सफलता की प्राप्ति होती है। 

 

* दूसरों की गलतियों से ही सीख ले लेनी चाहिए स्वयं पर सीखने के लिए उम्र कम पड़ सकती है।

 

* कुछ लोग हालात बदलने की कोशिश नहीं करते। जीवन जैसे चल रहा है वैसे ही जीते हैं। इसके विपरीत जो उन्नति करना अौर ऊपर उठना चाहते हैं, वे अपना सर्वस्व दांव पर लगाने से भी भयभीत नहीं होते। संभावना है कि वे हार जाएं कुछ न कर पाएं परंतु कुछ कर दिखाने की कोशिश उन्हें बाकियों से भिन्न बनाती है। 


* व्यक्ति को भूत के लिए पछतावा अौर भविष्य के लिए चिंतित नहीं होना चाहिए। विवेकशील व्यक्ति ही सदैव वर्तमान में जीवन यापन करके प्रसन्न रहता है।

 

* कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं अपितु अपने कर्मों से महान बनता है। 

 

* भय को कभी भी अपने ऊपर हावी मत होने दो, इस पर हमला बोल दो अर्थात इसका सामना करो।

 

* शिक्षा ही सब से अच्छी मित्र है। शिक्षित व्यक्ति सदैव सम्मान पाता है अौर इसके आगे यौवन अौर सौंदर्य कमजोर है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!