चाणक्य नीति: जानिए, खास लोगों को वश में करने का तरीका

Edited By ,Updated: 08 Dec, 2016 02:38 PM

acharya chanakya

आचार्य चाणक्य ने बहुत सारी ऐसी नीतियों का उल्लेख किया है, जिन पर अमल करने से खुशहाल जीवन यापन किया जा सकता है। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को वश में करके हम उनसे कोई भी

आचार्य चाणक्य ने बहुत सारी ऐसी नीतियों का उल्लेख किया है, जिन पर अमल करने से खुशहाल जीवन यापन किया जा सकता है। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को वश में करके हम उनसे कोई भी कार्य करवा सकते हैं। चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि कुछ खास लोगों को कैसे वश में किया जा सकता है।


लुब्धमर्थेन गृह्णीयात् स्तब्धमंजलिकर्मणा।
मूर्खं छन्दानुवृत्त्या च यथार्थत्वेन पण्डितम्।।


आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि लालची, अहंकारी, मूर्ख अौर बुद्धिमान लोगों को कैसे वश में किया जा सकता है। 


* चाणक्य के अनुसार लालची व्यक्ति को सरलता से वश में किया जा सकता है। लालची व्यक्ति धन की प्राप्ति के लिए सही-गलत में भेद नहीं कर पाता इसलिए उसे पैसा देकर वश में किया जा सकता है। 


* अहंकारी व्यक्ति हर समय दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास करता रहता है। ऐसे व्यक्ति के सामने हाथ जोड़कर मान-सम्मान देकर सरलता से वश में किया जा सकता है। अहंकारी व्यक्ति सम्मान से प्रसन्न होता है अौर वह हमारे वश में आ जाता है। 


* मुर्ख व्यक्ति को सरलता से वश में किया जा सकता है। चाणक्य के अनुसार मूर्ख व्यक्ति के मुताबिक कार्य करके उसे वश में किया जा सकता है। मूर्ख व्यक्ति की प्रशंसा करने से वह हमारे वश में रहेगा अौर हमें परेशान नहीं करेगा। 


* अन्य लोगों की अपेक्षा बुद्धिमान को वश में करना कठिन होता है। ऐसे लोगों को वश में करने के लिए हमें भी बुद्धिमता से काम लेना चाहिए। बुद्धिमान लोगों के सामने नीतियों अौर ज्ञान की बातें करने से उनको वश में किया जा सकता है। 


* इसके अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को अच्छे व्यवहार अौर मधुर वाणी का प्रयोग करके वश में किया जा सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!