महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें, पूर्ण होंगे रुके कार्य

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 12:55 PM

bring these things on shivaratri

आज 24 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह हुआ था। शास्त्रों के अनुसार इस रात्रि को ही भगवान शिव

आज 24 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह हुआ था। शास्त्रों के अनुसार इस रात्रि को ही भगवान शिव सम्पूर्ण शिवलिंगों में विशेष रूप से संक्रमण करते हैं। भोलेनाथ को बहुत सारी चीजें प्रिय हैं। वास्तु के अनुसार इनमें से एक भी चीज शिवरात्रि पर घर लाने पर भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी कृपा प्रदान करते हैं। इसके साथ ही रुके हुए कार्य भी पूर्ण होते हैं।

 

भगवान शिव को भस्म बहुत प्रिय है। घर के मंदिर में शिव प्रतिमा के साथ इसे अवश्य रखना चाहिए। 

 

माना जाता है कि रूद्राक्ष की उत्पति भगवान शिव के आंसूअों से हुई थी। रूद्राक्ष को घर के मुखिया के कमरे में रख दें। इससे कई लाभों की प्राप्ति होगी। 

 

भोलेनाथ की जटाअों में देवी गंगा का वास है। घर के रसोईघर में गंगाजल रखें। ऐसा करने से घर में उन्नति बनी रहती है। 

 

शिवरात्रि के दिन घर के हॉल में चांदी या तांबे का त्रिशूल स्थापित करें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा। 

 

घर के जिस हिस्से में पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करें, वहां पर तांबे के लोटे में जल भरकर रखें। ऐसा करने से पारिवारिक सदस्यों के मध्य प्रेम-विश्वास बना रहता है। 

 

बच्चों के कमरे में डमरू रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बच्चों पर अपना प्रभाव नहीं डालती अौर उनको हर कार्य में सफलता मिलती है। 

 

अलमारी या तिजोरी में चांदी या तांबे के नंदी रखें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। 

 

घर के मुख्य द्वार के आस-पास चांदी या तांबे के नाग रखने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!