राशिफल: राहू-केतू का शनि से दृष्टि संबंध किस राशि को सहनी होगी कार्यों में अनबन

Edited By ,Updated: 03 Feb, 2017 02:46 PM

horoscope  which zodiac will face adversity as saturn aspects rahu ketu

दैनिक शुभाशुभ 04.02.17 शनिवार, चंद्र मेष राशी व भरिणी नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ 04.02.17 शनिवार, चंद्र मेष राशी व भरिणी नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति कार्यों की सिद्धि हेतु काली गाय को गुड़ चना खिलाएं।


मेष: लेन-देन हेतु समय अच्छा है। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्धि अवश्य मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

वृष: बिजनैस हेतु दिन अच्छा है। ऑफिस में मीटिंग्स होंगी। पैंडिंग बिल समय पर भरें। टेक्नीशियन से बात कर प्रॉब्लम सुलझाएं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मिथुन: बिजनैस में अटैंशन ज़रुरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। ज़्यादा भाग-दौड़ रहेगी। सामान्य बनकर मन काबू में रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कर्क: शांति से विवाद हल होंगे। लोन पर तत्काल एक्शन लें। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में एन्जॉय करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

सिंह: परिजनों के हैल्प से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधान रहें खुद ड्राइव न करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कन्या: टेक्निकल फॉल्ट सुधारने में सफल रहेंगे। अचानक रूके कार्य बनेंगे। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण का कारण बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

तुला: प्रॉफेशन कि समस्याएं सुलझेंगी। बेरोजगारी का हल निकलेगा। मिले हुए काम से पीछे न हटें। किसी काम को छोटा न समझें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृश्चिक: समय हालात में सुधार लाएगा। प्रॉफ़ेशनल समस्याओं का अचानक हल निकलेगा। पार्टनर संग डिनर का प्रोग्राम सफल रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

धनु: नए काम शुरू करने हेतु दिन शुभ है। आध्यात्मिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मकर: बिज़नैस में पार्टनर्स सहयोग करेंगे। किसी इवैंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गनाइज करेंगे। शाम तक परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कुंभ: क्रिएटिव वर्क में दिन बीतेगा। फैमिली के साथ डिनर पर जाएंगे। मन रख-रखाव के काम में लगेगा। नए इन्वेस्टमैंट से परहेज करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मीन: हाई प्रोफाइल से मिलेंगे। बिना अपोइंटमैंट के मीटिंग्स न रखें। व्यावसायिक यात्रा व्यर्थ जाएगी। तत्काल धन लाभ की संभावना है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!