ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब लोग, देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन ! (pics)

Edited By ,Updated: 02 Mar, 2017 02:07 PM

amazing people in world

आज तक आपने अपने आस-पास नॉर्मल लोगों को देखा होगा, जिनमें कुछ मोटे तो कुछ पतले होंगे...

मेलबर्नः आज तक आपने अपने आस-पास नॉर्मल लोगों को देखा होगा, जिनमें कुछ मोटे तो कुछ पतले होंगे। लेकिन आज हम आपको 10 ऐसे लोगों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि सच में ऐसे लोग भी इस धरती पर मौजूद हैं।

क्रिस्टी लव के नाम अजीबोगरीब रिकॉर्ड दर्ज है। उसके एक ब्रेस्ट साढ़े 6 किलो से ज्यादा वजनी है। इनका नाम दुनिया की सबसे बड़ी हिप्स वाली महिला के रूप में भी दर्ज है। आपको जानकर हैरानी होगी की क्रिस्टी इन्हीं से अपने क्लाइंट्स को मसाज भी देती है।

फोटो में दिख रहे शख्स का नाम योंदरी हेर्नान्देज गर्रिडो है। ये क्यूबा के रहने वाले हैं। वैसे तो दिखने में ये बिल्कुल नार्मल लगते हैं। न ही ये मोटे हैं, न  पतले। लेकिन अगर आप इनके हाथ-पैर ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि इनकी बॉडी में 24 अंगुलियां हैं। जी हां, इनके हाथों और पैरों में 6 उंगलियां हैं। इनके साथ फोटोज क्लिक करवाने के लिए लोग इन्हें पैसे भी देते हैं। इसी से इनकी काफी कमाई भी हो जाती है।

अमरीका की डोना सिम्पसन ने 2008 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो दुनिया की सबसे मोटी महिला बनना चाहती है। उसका टारगेट 450 किलो था। लेकिन फिर उन्होंने अपने हैल्थ को देखकर फैसला बदल लिया। वैसे उनके नाम सबसे मोटी महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है, जिसने बच्चे को जन्म दिया। उस समय उनका वजन 241 किलो था।

तुर्की के रहने वाले सुल्तान कोसें का नाम दुनिया के सबसे छोटे शख्स के रूप में दर्ज है। इनकी लम्बाई मात्र 21.5 इंच है। और इनका वजन मात्र 13 किलो है।

भारत के पटना में रहने वाली रिंकू देवी को पता ही नहीं था कि उनकी बॉडी में दो यूटरस हैं। रिंकू जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली थी लेकिन दोनों बच्चों के जन्म में एक महीने का अंतर हुआ। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रिंकू की बॉडी में दो यूटरस थे और दोनों को रिंकू ने अलग-अलग कंसीव किया था।

अमरीका के सूमो रेस्लर मैनी टिनी के नाम दुनिया के सबसे भारी एथलीट में शामिल है। उनका वजन 272 किलो था। 51 की उम्र में उनकी मौत हो गई। लेकिन आज भी इनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है।

3 बच्चों के पिता बायरन स्च्लेंकर के नाम सबसे चौड़ी जुबान का रिकॉर्ड दर्ज है। उनके जीभ की चौड़ाई 8.3 सेंटीमीटर है। इससे पहले जिनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था, उसकी जीभी की चौड़ाई 7.9 सैंटीमीटर थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!