इंवाका ट्रंप की फैमिली से पड़ोसी परेशान

Edited By ,Updated: 26 Mar, 2017 03:57 PM

ivanka trump s d c neighbors irked by security parking garbage

डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प अपने परिवार के साथ वॉशिंगटन डीसी के पॉश इलाके कालोरामा में रहती हैं...

वॉशिंगटनः डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प अपने परिवार के साथ वॉशिंगटन डीसी के पॉश इलाके कालोरामा में रहती हैं। लेकिन वहां रहने वाले लोगों को यह फैमिली अखर रही है। लोगों का कहना है कि इवांका और उनकी फैमिली अच्छे पड़ोसी नहीं हैं, क्योंकि पहले से बिजी रोड पर उनके कई व्हीकल्स काफी जगह घेर लेते हैं। हाल ही में इवांका के घर के आसपास कई रद्दी बैग भी पड़े दिखाई दिए हैं, जिससे इलाके की सफाई पर भी सवाल उठे हैं। ज्यादातर शिकायतें सिक्योरिटी, पार्किंग और कचरे को लेकर सामने आई हैं।

न्यूज एजैंसी के मुताबिक इवांका की फैमिली में उनके हसबैंड जारेड कुशनेर और उनके 3 बच्चे शामिल हैं। जारेड व्हाइट हाउस के सीनियर एडवाइजर हैं। इस फैमिली के लिए इलाके में भारी सुरक्षा अरेंजमेंट्स हैं। यहां तक कि बच्चे जब प्लेग्राउंड में जाते हैं तो भी उनके साथ 3 सिक्योरिटी वैन होती हैं। पॉश इलाके कालोरामा के लोगों का कहना है कि इस हाईप्रोफाइल फैमिली के लिए इलाके के फुटपाथ भी बंद कर दिए गए हैं। पब्लिक पार्किंग पर दबाव बेहद बढ़ गया है क्योंकि उनके स्टाफ की गाड़ियां भी वहीं खड़ी होती हैं। फैमिली और स्टाफ के लिए trash pickup schedule के भी कोई मायने नहीं है। कचरा इधर-उधर बिखरा पड़ा रहता है।

मार्टी रॉबिन्सन कहती हैं, "इवांका के घर के बाहर सीक्रेट सर्विस के व्हीकल्स खड़े रहते हैं, जिनके शोर से इलाके की शांति भंग होती है, हम घरों में एंज्वॉय नहीं कर पाते।"  
कालोरामा पॉश इलाके के 5 लोगों ने वॉशिंगटन डीसी के मेयर मरिल बाउजर के ऑफिस में सीक्रेट सर्विस की ब्लैक SUVs को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है। एक दर्जन लोगों ने लोकल एडवाइजरी नेबरहुड कमीशन से भी शिकायत की है। लोगों की मांग थी कि इवांका के घर के आसपास लगाए गए नो पार्किंग के साइन बोर्ड को हटाया जाए।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!