Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 06:16 PM
सीरिया के मुद्दे पर रूस और अमरिका के बीच तल्खी कम होती नहीं दिख रही है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सीरिया पर अमेरिकी नीति को भड़काऊ बताया। लोवरोव ने कहा कि, "अमरीका की नीति सीरिया के आफरीन
मॉस्कोः सीरिया के मुद्दे पर रूस और अमरिका के बीच तल्खी कम होती नहीं दिख रही है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सीरिया पर अमेरिकी नीति को भड़काऊ बताया। लोवरोव ने कहा कि, "अमरीका की नीति सीरिया के आफरीन में युद्ध और संघर्ष को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि तुर्की और कुर्दिश सेना के बीच हालिया घटनाएं अमरीका की भड़काऊ नीति के कारण हुई है। लावरोव ने ये बातें पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के साथ मॉस्को में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कहीं। आपको बता दें कि पाक विदेश मंत्री वर्तमान में रूस के दौरे पर हैं।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले कई महीनों से अमरीका आतंकवाद के नाम राजनीतिक खेल खेलने में व्यस्त है। लावरोव ने कहा, आफरीन क्षेत्रों में विकास कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन हाल में अमरीका की इन क्षेत्रों को लेकर भड़काऊ नीति को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अमरीका नीति की आलोचना करने में लावरोव यहीं नहीं रुके। उन्होंने अफगानिस्तान में आईएस आतंकी समूह की उपस्थिति पर वाशिंगटन के अस्पष्ट रुख की भी आलोचना की। अफगानिस्तान में अमरीका की नई नीति से शांति व्यवस्था बनने का कोई आसार नजर नहीं आता है। लावरोव ने इसे एक फेल नीति (डेड एंड) कहा। लावरोव ने कहा कि मॉस्को अफगानिस्तान में एक नई नीति लॉन्च करना चाहता है, जो अफगानियों का नेतृत्व कर सके और क्षेत्रीय विकास में अहम भूमिका निभाए।