पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार है सबसे भ्रष्ट: अमित शाह

Edited By Updated: 27 Jun, 2017 09:24 AM

amit shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा है कि पुडुचेरी में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।

पुडुचेरी: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा है कि पुडुचेरी में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। स्थानीय भाजपा इकाई द्वारा आयोजित प्रोफेशनल्स कन्वेंशन को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतिगत पंगुता के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि इसके उलट नरेंद्र मोदी की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की और यह भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है।  

पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से देशभर की अपनी 110 दिनों की यात्रा के अंतर्गत शाह यहां दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। शाह ने कहा की राजग सरकार पुडुचेरी के विकास पर ध्यान दे रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!