दुनिया के सबसे सस्ते शहरों की टॉप लिस्ट में दिल्ली, बेंगलूर और चेन्नई आगे

Edited By Updated: 16 Mar, 2018 10:16 AM

delhi bangalore and chennai are the cheapest cities

देश के 3 शहर दिल्ली, बेंगलूर और चेन्नई दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल हैं। इकोनॉमिस्ट इंटैलीजैंस यूनिट (ई.आई.यू.) ने सर्वेक्षण में यह बात कही। इसमें सिंगापुर को सबसे महंगा शहर बताया गया है। वैश्विक जीवनयापन लागत पर आधारित सर्वेक्षण 2018 के...

नई दिल्ली: देश के 3 शहर दिल्ली, बेंगलूर और चेन्नई दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल हैं। इकोनॉमिस्ट इंटैलीजैंस यूनिट (ई.आई.यू.) ने सर्वेक्षण में यह बात कही। इसमें सिंगापुर को सबसे महंगा शहर बताया गया है। वैश्विक जीवनयापन लागत पर आधारित सर्वेक्षण 2018 के मुताबिक दक्षिण एशियाई शहरों में भारत और पाकिस्तान उचित मूल्य में बेहतर पेशकश करते हैं। इसमें कहा गया है कि बेंगलूर, कराची और नई दिल्ली दुनिया के 10 सबसे सस्ते स्थानों में शुमार हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में काफी तेजी से अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है लेकिन वेतन और खर्च में वृद्धि अभी भी कमजोर बनी हुई है। आय असामनता का अर्थ है कि कम पारिश्रमिक मानक बना हुआ है। आज भी घर खर्च चलाने के लिए यहां लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। इसके अलावा पश्चिमी देशों की तुलना में यहां ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी इलाकों में कम दाम पर और भरपूर मात्रा में वस्तुओं की आपूर्ति के साथ कुछ सामानों पर सरकारी सबसिडी भी वस्तुओं के दाम बढऩे से रोकती है।

 

सस्ते शहर महंगे शहर
1.   दमिश्क 1. सिंगापुर
2.  काराकस 2.  पैरिस
3.  अलमाती 3. ज्यूरिख
4.   लागोस 4.  हांगकांग
5.   बेंगलूर 5.  ओस्लो
6.  कराची 6.  जिनेवा
7. अल्जीयर्स 7. सोल
8. चेन्नई 8. कोपेनहेगन
9.  बुखारेस्ट 9. तेल अवीव
10. दिल्ली 10. सिडनी

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!