ईरान का ट्रंप को सख्त संदेश: " हॉर्मुज नहीं छोड़ेंगे, लंबी जंग के लिए तैयार हैं !”

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 01:27 PM

iran will not leave hormuz until its rights are fully secured

ईरान ने अमेरिका की नाकेबंदी के बीच Strait of Hormuz छोड़ने से इनकार कर दिया है। सलाहकार मोहसेन रेज़ाई (Mohsen Rezae) ने कहा कि अधिकार सुरक्षित होने तक ईरान पीछे नहीं हटेगा। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति और तनाव और बढ़ सकता है।

International Desk: ईरान(Iran) और अमेरिका (United States) के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब ईरान ने साफ कर दिया है कि वह होर्मुज  (Strait of Hormuz) को तब तक नहीं छोड़ेगा, जब तक उसके अधिकार पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाते। ईरान के सर्वोच्च नेता के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेज़ाई (Mohsen Rezaei) ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान इस रणनीतिक जलमार्ग को अपने नियंत्रण का अहम साधन मानता है और किसी भी दबाव में पीछे नहीं हटेगा।

 

इस बीच, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने ईरान के बंदरगाहों पर पूरी तरह नाकेबंदी लागू कर दी है और क्षेत्र में समुद्री नियंत्रण स्थापित कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है और अमेरिका के विपरीत युद्ध से डरता नहीं है। रज़ाई के अनुसार, भविष्य के किसी भी समझौते में ईरान अपने आर्थिक हितों को पहले रखेगा और अब शर्तें भी वही तय करेगा।  दरअसल,  होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से करीब 20% वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!