शिवसेना ने निर्भया की मां से मांगी माफी

Edited By Updated: 22 Dec, 2015 12:13 PM

shiv sena on nirbhaya case

शिवसेना ने नाबालिग रेपिस्ट की रिहाई पर निर्भया की मां से माफी मांगी है। पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कोर्ट की अवमानना न करते हुए लिखा है

मुंबई: शिवसेना ने नाबालिग रेपिस्ट की रिहाई पर निर्भया की मां से माफी मांगी है। पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कोर्ट की अवमानना न करते हुए लिखा है, निर्भया की माता, हमें माफ करें। अकसर कठोर रहने वाली हमारी न्याय व्यवस्था संत-सज्जनों की भूमिका में दिख रही है। 

सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पार्टी ने लिखा, इतने साल बाद भी हम उस दुष्ट को कठोर दंड देने के लिए कानून क्यों नहीं बना सके, इस पर कोई विचार करेगा या नहीं। 18 साल से कम उम्र के अपराधियों को बलात्कार और हत्या करने का कानूनी लाइसेंस क्या इसी देश में दिया जा रहा है। 

देश में 18 या उससे कम उम्र के अपराधियों को किसी तरह की सख्त सजा न देते हुए बाल सुधार गृह में रखने का प्रावधान है। निर्भया केस में उस वक्त नाबालिग रहे दोषी पर भी यही कानून लागू किए जाने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। 

लेख में आतंकवाद का हवाला देते हुए शिवसेना ने लिखा कि कल पाकिस्तान से 18 साल से कम उम्र का आंतकवादी आएगा, तो क्या तब उसे तीन साल बाद जेल से रिहा कर दिया जाएगा? मुखपत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया गया कि क्या पीएम को ये अन्याय नजर नहीं आता। निर्भया की निराश मां दिल्ली की सड़कों पर चीखती रही, यह चीख प्रधानमंत्री के कानों तक पहुंची या नहीं? 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!