मौनी अमावस्या- सौभाग्य एवं धन की वृद्धि के लिए करें कुछ खास उपाय

Edited By Updated: 20 Jan, 2015 11:02 AM

article

अमावस्या को सूर्य और चन्द्र का मिलन होता है और दोनों एक ही राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष की दृष्टि से चन्द्रमा को मन का कारक देव माना जाता है।

अमावस्या को सूर्य और चन्द्र का मिलन होता है और दोनों एक ही राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष की दृष्टि से चन्द्रमा को मन का कारक देव माना जाता है। अमावस्या की रात चन्द्रमा लुप्त हो जाता है। जिन जातको की नकारात्मक विचारधारा होती है ऐसे जातको पर नकारात्मक शक्तियां अपना प्रभाव जल्दी डालती हैं। 

अमा‍वस्या की रात भूत-प्रेत, पितृ, पिशाच, निशाचर जीव-जंतु और दैत्यों की रात मानी जाती है क्योंकि इस रात में यह शक्तियां अधिक सक्रिय और बलवान हो जाती हैं। अमावस्या की रात विशेष सावधानी रखें।  

मौनी अमावस्या के दिन करें कुछ विशेष उपाय

- किसी भी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सांझ ढले पीपल अथवा बड़ के पेड़ का पूजन करें तथा देसी घी का दीपक जलाएं। 

- तामसिक वस्तुओं का सेवन न करें विशेषकर शराब का क्योंकि अमावस्या के दिन शराब पीने से शरीर पर ही नहीं, भविष्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। 

- आज मंगलवार है और अमावस्या का भी शुभ दिन है। शाम को हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली का तेल मिलाकर सिंदूर अर्पित करें और सुन्दर कांड का पाठ करें। ऐसा करने से बुरे ग्रहों का प्रभाव दूर होता है और घर में सौभाग्य एवं धन की वृद्धि होती है।

- पुराणों के अनुसार अमावस्या तिथि के देव पितृ माने जाते हैं इसलिए इस दिन पितृों के नाम का शुद्ध शाकाहारी भोजन किसी जनेऊधारी ब्राह्मण को अर्पित करें अगर संभव न हो तो खीर ही अर्पित कर दें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!