Horrific road accident: पलनाडू में प्राइवेट बस और ऑटो की टक्कर, 6 महिलाओं समेत 7 की गई जान

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 10:05 AM

seven no more as private bus collides with auto rickshaw in andhra palnadu

आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले से आज तड़के एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चिलकलुरिपेट में अड्डा रोड के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 6 महिलाओं समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई...

अमरावती : आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले से आज तड़के एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चिलकलुरिपेट में अड्डा रोड के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 6 महिलाओं समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह हादसा चिलकलुरिपेट में अड्डा रोड के पास हुआ जब विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही प्राइवेट बस ने थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी। ऑटो-रिक्शा में सवार 15 लोगों में से सात लोगों की मौत हो गई। चार बच्चों समेत आठ अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें गुंटूर के सरकारी जनरल अस्पताल और चिलकलुरिपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस के अनुसार पीड़ित चिलकलुरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के रहने वाले थे। वे प्रकाशम जिले के कोंडामंजुलुर में एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोगों की मौत गुंटूर के सरकारी जनरल अस्पताल (GGH) में और एक की मौत चिलकलुरिपेट सरकारी अस्पताल में हुई।

मृतकों की पहचान बोंटू बाबू (62), बोंटू मानेम्मा (55), संपूर्णम्मा (70), गंगम्मा (50), लक्ष्मम्मा (75), चौतुपल्ली स्वार्थम्मा (45) और मारियम्मा (45) के रूप में की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस भयानक सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मृतक चिलकलुरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए गुंटूर जनरल अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: 27 August Petrol-Diesel Price: रक्षाबंधन से पहले क्या धड़ाम हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए 1 लीटर तेल का भाव

मुख्यमंत्री नायडू ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मिले और उनकी सेहत पर लगातार नज़र रखी जाए। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सड़क हादसे पर दुख जताया। उन्होंने जिला अधिकारियों से बात की और उन्हें घायलों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस बीच राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने चिलकलुरिपेट में हुए सड़क हादसे के संबंध में पलनाडू के अतिरिक्त एसपी से बात की। उन्होंने हादसे की गंभीरता, मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी ली और राहत कार्यों की स्थिति के बारे में पूछा। सात लोगों की मौत को बेहद दुखद बताते हुए गृह मंत्री अनीता ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफनती नदियों में बहे 2 लोग, 1 की मौ/त और दूसरा लापता

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि घायलों को बेहतरीन इलाज मिले और उनकी सेहत पर लगातार नज़र रखी जाए। गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि इस घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाए जिसमें दुर्घटना की वजह बनी परिस्थितियां, बस की रफ्तार और ड्राइवर की कोई लापरवाही शामिल हो। गृह मंत्री अनीता ने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए निजी वाहनों के मामले में सड़क सुरक्षा नियमों को लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!