Edited By ,Updated: 18 Feb, 2015 03:28 AM

करनाल में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हो गई है। इसके अलावा एक महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है...
करनाल (चावला): करनाल में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हो गई है। इसके अलावा एक महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है हाऊसिंग बोर्ड के रहने वाले अनिल को बुखार हुआ था, उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इसके बाद उसको दिल्ली के गंगाराम अस्पताल दाखिल करवाया गया था, जहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अनिल के करीबी जीतेंद्र ने इसकी पुष्टि की है, जबकि सरकारी अस्पताल की चिकित्सक डा. सरोज का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को अभी इसकी जानकारी नहीं है। दिल्ली से अनिल की रिपोर्ट मंगाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर करनाल की राजदुलारी को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है उसका इलाज पी.जी.आई. रोहतक में चल रहा है।