सरसों तेल के टैंकर में युवक ने लगाई डुबकी, Video वायरल होने पर भड़के लोग; गिरफ्तारी की मांग

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 10:13 PM

a young man took a dip in a mustard oil tanker

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस वीडियो में एक युवक सरसों के तेल से भरे टैंकर के अंदर डुबकी लगाता हुआ नजर आ रहा है। खाने के तेल में इस तरह की...

नेशलन डेस्कः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस वीडियो में एक युवक सरसों के तेल से भरे टैंकर के अंदर डुबकी लगाता हुआ नजर आ रहा है। खाने के तेल में इस तरह की घटिया हरकत ने लोगों को हैरान और परेशान कर दिया है, क्योंकि यह सीधे तौर पर लोगों की सेहत और स्वाद से खिलवाड़ है।

पानी की जगह तेल के टैंकर में डुबकी
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक अर्धनग्न अवस्था में नजर आ रहा है। वह रील बनाने के चक्कर में सरसों के तेल के टैंकर में इस तरह उतरता और डुबकी लगाता है, मानो वह कोई पानी का तालाब हो। हैरान करने वाली बात यह है कि वह एक बार नहीं बल्कि कई बार उस तेल में डुबकी लगाता है। इतना ही नहीं, डुबकी लगाने के बाद वह अपने शरीर पर लगे तेल को वापस उसी टैंकर के अंदर झटक देता है और दोबारा डुबकी लगाने के लिए तैयार हो जाता है।

सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग
यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स बेहद आक्रोशित हैं और कमेंट बॉक्स में युवक को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस वीडियो को एक्स (X) पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "सरसों के तेल में कौन नहाता है भाई"। वहीं, अन्य यूजर्स ने मांग की है कि इस युवक के खिलाफ जांच होनी चाहिए और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि यह तेल किस कंपनी का है, इसकी भी जांच की जानी चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!