‘पद की मर्यादा को तार-तार करते’ कुछ पुलिस कर्मी!

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 03:47 AM

some police personnel  tearing apart the dignity of their position

हालांकि पुलिस विभाग पर लोगों की सुरक्षा का जिम्मा होने के नाते इसके सदस्यों से अनुशासित होने की उम्मीद की जाती है परन्तु आज देश में चंद पुलिस कर्मी अपने कृत्यों से आलोचना के पात्र बनने के साथ-साथ अपने विभाग की बदनामी का कारण भी बन रहे हैं जिनकी इसी...

हालांकि पुलिस विभाग पर लोगों की सुरक्षा का जिम्मा होने के नाते इसके सदस्यों से अनुशासित होने की उम्मीद की जाती है परन्तु आज देश में चंद पुलिस कर्मी अपने कृत्यों से आलोचना के पात्र बनने के साथ-साथ अपने विभाग की बदनामी का कारण भी बन रहे हैं जिनकी इसी वर्ष के पिछले 2 महीनों की चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 8 जनवरी, 2026 को ‘चूरू’ (राजस्थान) जिले के एक थाने में तैनात रही महिला कांस्टेबल ने तत्कालीन थानाधिकारी सहित 4 पुलिस कर्मियों पर उसके साथ वर्ष 2017 से 2025 के बीच उसे डरा-धमका कर और नशीला पदार्थ पिलाकर थाने के अंदर तथा होटलों में ले जाकर गैंग रेप करने के आरोप में ‘सिद्धमुख’ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
* 13 जनवरी, 2026 को ‘हिमाचल प्रदेश’ सरकार ने 11 पुलिस कर्मियों को चिट्टा (हैरोइन) तस्करी के आरोप मेंं नौकरी से बर्खास्त किया।
* 29 जनवरी, 2026 को ‘वाराणसी’ (उत्तर प्रदेश) की भ्रष्टाचार निवारण इकाई ने शहर के ‘सिगरा’ थाना के अंतर्गत ‘काशी विद्यापीठ चौकी’ के इंचार्ज शिवाकर मिश्रा और उसके सहायक ‘गौरव द्विवेदी’ को 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा। 
* 29 जनवरी, 2026 को ही ‘बेंगलुरु’ (कर्नाटक) में पुलिस ने एक पुलिस इंस्पैक्टर को 4 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

* 8 फरवरी, 2026 को ‘काशीपुर’ (उत्तराखंड) में एक महिला ने कांस्टेबल ‘अरुण कुमार’ पर जबरन उसके घर में घुस पर उसके साथ रेप, मारपीट, गाली-गलौज व हत्या की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई।
* 19 फरवरी, 2026 को ‘कानपुर’ (उत्तर प्रदेश) में ‘घाटमपुर’ थाना की पुलिस ने पूछताछ के नाम पर अपने दोस्त के भाई की शादी में भाग लेने के लिए छुट्टी लेकर घर आए ‘जामनगर’ (गुजरात) एयरफोर्स स्टेशन में तैनात भारतीय वायुसेना के जवान ‘नीतीश कुमार’ के साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे उनके कान का पर्दा फट गया।
* 25 फरवरी, 2026 को ‘गया जी’ (बिहार) में एक पुलिस कर्मी और शहर के मेयर के सरकारी बॉडीगार्ड सहित 2 लोगों को 108 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया।  
* 28 फरवरी, 2026 को ‘संगरूर’ (पंजाब) पुलिस थाने के ‘साइबर सैल’ में तैनात सब इंस्पैक्टर ‘मेवा सिंह’ को पंजाब विजीलैंस विभाग के अधिकारियों ने एक शिकायतकत्र्ता और उसकी पत्नी के विरुद्ध दर्ज केस में से शिकायतकत्र्ता की पत्नी का नाम हटाने के बदले में 50,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
* 2 मार्च, 2026 को ‘मुरैना’ (मध्य प्रदेश) के ‘जौड़ा’ थाने में तैनात एस.एच.ओ. ‘दर्शन लाल शुक्ला’ को थाने के अंदर अपने जन्मदिन की पार्टी देने और एक हिस्ट्री शीटर के साथ नाचने पर निलम्बित किया गया। 
थाने के अंदर केक काटा गया। ‘दर्शन लाल शुक्ला’ को हार पहनाए गए। बड़ी संख्या में लोग उसे बधाई देने पहुंचे। इनमें मोटरसाइकिल चुराने के अनेक मामलों में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर ‘लवकुश शर्मा’ भी शामिल था। उसने आते ही ‘दर्शन लाल शर्मा’ को कंधों पर बिठा लिया और फिर दोनों ने नाचना शुरू कर दिया। इन दोनों के पीछे खड़े अन्य पुलिस कर्मचारी भी नाचने लगे।

* और अब 4 मार्च, 2026 को ‘कानपुर’ (उत्तर प्रदेश) में  गांजा, स्मैक व चरस सहित अवैध मादक पदार्थों के तस्करों से सांठगांठ के आरोप में पुलिस आयुक्त ‘कानपुर’ ने 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया। 
पुलिस कर्मियों को ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले कत्र्तव्य पालन, पद की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की शपथ दिलाई जाती है, परंतु उक्त घटनाओं से स्पष्टï है कि चंद पुलिस कर्मचारियों का आचरण अपने कत्र्तव्य को भूल कर पद की मर्यादा को तार-तार करने वाला है। अत: ऐसे कर्मियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि उनके साथ-साथ दूसरों को भी नसीहत मिले और वे ऐसा आचरण करने से संकोच करें।—विजय कुमार 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!