Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Aug, 2026 10:30 AM

Aaj Ka Good Luck (13th August 2026): 13 अगस्त 2026 का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज कुछ राशियों को कामकाज में सफलता, धन लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों के लिए परिवार...
Aaj Ka Good Luck (13th August 2026): 13 अगस्त 2026 का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज कुछ राशियों को कामकाज में सफलता, धन लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों के लिए परिवार और रिश्तों के लिहाज से दिन शुभ रह सकता है। अगर आप चाहते हैं कि दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और गुडलक के साथ हो, तो राशि के अनुसार बताए गए छोटे-छोटे उपाय आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का गुडलक क्या है और किस उपाय को करने से दिन को और बेहतर बनाया जा सकता है।
मेष- आज आपके जीवन से सभी तरह की बुरी बलाएं टल जाएंगी और जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। वर्क प्लेस पर काम की तारीफ होगी और प्रमोशन का भी योग बन रहा है।
उपाय- मीठी चीज का दान करें।
वृष- आज आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नए चल रहे बिजनेस में अपार तरक्की मिलेगी। कोई प्यारा मित्र मिलेगा।
उपाय- परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लें।
मिथुन- आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। कार्यों में आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय- जरूरतमंद को अन्न दें।
कर्क- आज जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। जो पीछे छुट गया है, उसे मुड़कर न देखें। काम के सिलसिले में देश-विदेश की यात्रा करने का मौका मिलेगा।
उपाय- बाल गोपाल का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें।
सिंह- आज तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेसमैन के लिए यह समय मुनाफा वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। बॉस से शाबाशी मिलेगी।
उपाय- दुर्गा मंदिर में चढ़ा 2 रुपए का सिक्का तुलसी पर चढ़ाएं।
कन्या- आज आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिसमें आगे चलकर अच्छा प्रॉफिट मिलेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे।
उपाय- पीले चंदन का तिलक लगाएं।
तुला- आज आय के नए स्त्रोत बनेंगे। निवेश से उम्मीद से अधिक मुनाफा मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन सतर्क रहें। साथी के साथ रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे।
उपाय- 2 रुपए के सिक्के पर गोरोचन लगाकर जेब में रखें।
वृश्चिक- आज घर में कोई खुशखबरी आएगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। जॉब में प्रमोशन मिलने के योग हैं।
उपाय- किसी विद्यार्थी को पढ़ाई की सामग्री या पुस्तक भेंट करें।
धनु- आज लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में जिन अवसरों का लंबे समय से इंतजार था, वे आज मिलेंगे। वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
उपाय- आज केला न खाएं।
मकर- आज शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन अच्छे दोस्तों का साथ मिलेगा। साथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। अचानक से धन का लाभ हो सकता है।
उपाय- किसी प्रियजन को अपनी ओर से उपहार दें।
कुंभ- आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, बेशर्ते स्वभाव में सौम्यता बनाए रखनी होगी। किस्मत पूरी तरह से आपके साथ है। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
उपाय- सुबह कुछ समय शांत बैठकर अपनी प्राथमिकताएं तय करें।
मीन- आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होगा। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे थे उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार ऑफर मिल सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी।
उपाय- गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ