Edited By Rohini Oberoi,Updated: 13 Aug, 2026 08:22 AM

अमेरिका के मध्य टेक्सास स्थित एक खुले इलाके में सेना का अत्याधुनिक 'अपाचे' (AH-64 Apache) लड़ाकू हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों क्रू मेंबर्स की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भीषण...
टेक्सास : अमेरिका के मध्य टेक्सास स्थित एक खुले इलाके में सेना का अत्याधुनिक 'अपाचे' (AH-64 Apache) लड़ाकू हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों क्रू मेंबर्स की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भीषण आग फैल गई जिसके खतरे को देखते हुए आसपास के कई रिहायशी मकानों को खाली कराना पड़ा।
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर भीषण आग लग गई जिसके कारण आस-पास के कई घरों को खाली कराना पड़ा। फोर्ट हुड के अधिकारियों ने सूचना दी कि एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बेल काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता क्लिफ कोलमैन ने हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की मौत की पुष्टि की।
हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। कोलमैन ने बताया कि दुर्घटना की जांच फोर्ट हुड के आपराधिक जांच प्रभाग के नेतृत्व में की जा रही है। कार्यवाहक कमांडिंग जनरल ब्रिगेडियर जनरल एथन डिवेन ने कहा, हमारी तत्काल प्राथमिकता घटनास्थल को सुरक्षित करना और शुरुआती राहत एवं बचाव प्रयासों में सहयोग करना है। हम चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।